Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट मामले में दीवान से पूछताछ:गोरखपुर के पते का इस्तेमाल कर बनवाई आईडी, इंडोनेशिया से पकड़ा गया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पंजाब के गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला के गोरखपुर के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने जीआरपी के एक दीवान को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मी वर्ष 2024 में गोरखनाथ थाने में तैनात था। पूछताछ में उसने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया से जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उनसे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मामला सिर्फ एक फर्जी पासपोर्ट का नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की संभावना है। पंजाब और दिल्ली के नेटवर्क से हुआ था संपर्क पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृतसर देहात के अर्जन मांगा गांव निवासी गैंगस्टर जोबनजीत सिंह ने नवंबर 2024 में गोरखपुर के पते पर दीप सिंह उर्फ दीपू के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट हासिल किया था। इसके लिए गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर इलाके का फर्जी पता इस्तेमाल किया गया। पूछताछ में गैंगस्टर ने स्वीकार किया कि उसका संपर्क पंजाब और दिल्ली के गिरोह के माध्यम से गोरखपुर में सक्रिय फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क से कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दीवान ने पूछताछ में उन लोगों के बारे में जानकारी दी है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, पासपोर्ट के लिए आवेदन कराने और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में भूमिका निभाई थी। पुलिस अब इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है। कई और लोगों पर गिर सकती है गाज अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर जल्द ही कई अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गैंगस्टर को गोरखनाथ क्षेत्र का फर्जी पता किसने उपलब्ध कराया, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज किसने तैयार किए और पुलिस सत्यापन में किन-किन लोगों की भूमिका रही। इसके लिए पासपोर्ट आवेदन, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट और अन्य संबंधित अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है। यदि किसी स्तर पर मिलीभगत के साक्ष्य मिले तो पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस बिल्ला प्रकरण के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले वर्षों में गोरखपुर के फर्जी पतों पर बने पासपोर्ट, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्रों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज भगवान का पंचामृत से महाभिषेक:मथुरा में 7 दिनों तक चले महोत्सव के अंतिम दिनों दर्शन को उमड़े भक्त,जयकारे लगाए
    Next Article
    आत्मदाह प्रयास मामले में दो सिपाही निलंबित:संतकबीरनगर में कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment