Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधी रात आग-आग के शोर से टूटी लोगों की नींद:मथुरा के विश्राम घाट के पास बंद कमरे में कचरा जला, दमकल टीम को बुझाने में 1 घंटा लगा

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में विश्राम घाट के पास बुधवार देर रात बंद कमरे में जमा कचरे में आग लग गई। सूखे कचरे के कारण आग तेजी से फैलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के मकानों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बंद कमरे में वर्षों से जमा था कचरा स्थानीय लोगों के अनुसार विश्राम घाट के पास एक बंद कमरा है। इसमें एक तरफ खिड़की या दरवाजा नहीं है। इसके बावजूद लोग कमरे में कचरा डालते रहते हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां वर्षों से सूखा कचरा जमा था। बुधवार देर शाम अचानक इसमें आग लग गई। सूखा कचरा होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति के बीड़ी-सिगरेट फेंकने या किसी अन्य वजह से कचरे में आग लगी होगी। संकरी गली में नहीं पहुंच सकी दमकल की बड़ी गाड़ी आग की लपटें बढ़ती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गली संकरी होने के कारण बड़ी गाड़ी अंदर तक नहीं जा सकी। ऐसे में फायर विभाग की फायर सेफ्टी बाइक से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने बाइक की मदद से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आसपास के मकानों तक पहुंच सकती थी आग करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आग से कमरे में जमा पूरा कचरा जलकर राख हो गया। फायर कर्मियों की तत्परता से आग आसपास के मकानों और दुकानों तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 12 साल की छात्रा की मौत:कक्षा 7 में पढ़ती थी, घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
    Next Article
    रुपए मांगने के विवाद में युवक से मारपीट का आरोप:उन्नाव में दवा लेने जा रहा था, माता-पिता से भी मारपीट, 2 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment