Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में जमीन विवाद में तीन हत्याएं हुईं:पिता को बेटे ने मारा, युवक पर मां-भाई को मारने का आरोप

    26 minutes ago

    1

    0

    बांदा में जमीन और संपत्ति की चाहत में खून के रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं। पैतृक जमीन में हिस्सेदारी, संपत्ति अपने नाम कराने और जमीन बेचने को लेकर परिवार के भीतर ही विवाद हत्या तक पहुंच रहे हैं। इस साल 2026 में अब तक संपत्ति विवाद में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें बांधापुरवा में पिता की हत्या के मामले में बेटे को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बबेरू में मां और भाई की हत्या का आरोपित फरार है। वहीं, कालूकुआं में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पौत्र पर आरोप लगा है। 31 अक्टूबर 2026 में शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा में 70 वर्षीय मोतीलाल यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उनके बेटे नीलम उर्फ नथुवा यादव ने हंसिया से हमला कर पिता की जान ले ली। जमीन अपने नाम कराने और पैतृक जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। 10 मई 2026 में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड मोहल्ले में मां शांति देवी और छोटे भाई देवीदीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि बड़े बेटे राजकिशोर उर्फ गोविंद ने लाइसेंसी बंदूक से दोनों को गोली मारी थी। पिता ने 80 लाख रुपये में जमीन बेची थी। इसी रकम और जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इस दोहरे हत्याकांड का आरोपित राजकिशोर उर्फ गोविंद फरार है। मकान और जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या 24 नवंबर 2026 में शहर के कालूकुआं में 75 वर्षीय लल्ला राजपूत की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे रामगोपाल के नाम नया मकान और जमीन करना चाहते थे।इसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है।स्वजन ने बुजुर्ग के पौत्र सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। इस तरह जमीन और मकान में हिस्सेदारी को लेकर इस साल तीन परिवारों में विवाद ने खूनी रूप ले लिया।कहीं पिता की हत्या हुई तो कहीं मां और बेटे की जान चली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बीटेक स्टूडेंट ने गोली मारकर सुसाइड किया:यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, मां-बाप दोनों सरकारी टीचर
    Next Article
    किसान को दूसरी बाइक ने टक्कर मारी:उपचार के दौरान मौत; अमरोहा में हादसा, बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment