Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kim Jong Un ने परमाणु प्रतिष्ठानों का किया दौरा, और अधिक Nuclear Weapons बनाने पर दिया जोर

    4 hours from now

    1

    0

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु सामग्री का उत्पादन करने वाले प्रतिष्ठानों का दौरा किया और अधिक परमाणु हथियार बनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया एशिया यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करने की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया था। किम के इस बयान से एक बार फिर संकेत मिलता है कि वह अपने लगातार विकसित हो रहे परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।साथ ही, वह परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में उत्तर कोरिया की स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बृहस्पतिवार को बताया कि किम ने परमाणु सामग्री का उत्पादन करने वाले दो कारखानों का निरीक्षण किया, जिनमें से एक का हाल ही में उद्घाटन किया गया है, जबकि दूसरे का विस्तार किया जा रहा है। केसीएनए की ओर से जारी तस्वीरों में किम और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ऐसी मशीनों की कतारों के बीच चलते नजर आए, जो परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन में प्रयुक्त सेंट्रीफ्यूज प्रतीत हो रही थीं।उन्होंने उन कक्षों का भी दौरा किया, जहां कथित तौर पर परमाणु हथियारों के मुखास्त्र प्रदर्शित किए गए थे। कुछ तस्वीरों को धुंधला कर दिया गया था। उत्तर कोरिया ने 2010 में अपने प्रमुख योंगब्योन परमाणु परिसर का दौरा करने आए अमेरिकी विद्वानों को यूरेनियम संवर्धन केंद्र दिखाने के बाद कुछ ही मौकों पर ऐसे केंद्रों का खुलासा किया है।उत्तर कोरिया ने यह नहीं बताया कि किम ने इस सप्ताह जिन परमाणु सामग्री उत्पादन कारखानों का दौरा किया, वे कहां स्थित हैं। केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि उनका हालिया निरीक्षण दौरा ‘‘कोरियाई प्रायद्वीप की ओर हर पल बढ़ रहे परमाणु खतरों’’ के मद्देनजर उत्तर कोरिया की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा था। केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा, ‘‘हमारे पास परमाणु हथियार होने की वैधता और आवश्यकता तथा हमारी परमाणु क्षमता को गुणवत्ता एवं संख्यात्मक रूप से मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयास एक ऐसी वास्तविकता हैं, जिन्हें अब बदला नहीं जा सकता।’’ किम ने युद्ध के मैदान में इस्तेमाल किए जाने वाले कम मारक क्षमता वाले परमाणु हथियारों को और विकसित करने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विभिन्न सैन्य अभियानों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे हथियारों की तैनाती बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर कोरिया ‘‘सबसे खतरनाक शत्रु देश के साथ सीमा साझा करने की अपरिहार्य वास्तविकता’’ का सामना कर रहा है। उनका इशारा दक्षिण कोरिया की ओर था। वर्ष 2019 में ट्रंप के साथ अहम कूटनीतिक वार्ता विफल होने के बाद से किम ने अपने सैन्य परमाणु कार्यक्रम के विस्तार की गति तेज कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jo Bachay Hain Sang Samait Lo | तीन पीढ़ियों की प्रेम कहानी दिखाने आ रही पाकिस्तान की नयी सीरिज, Netflix पर रिलीज़ से पहले विवाद, जानिए क्यों हो रहा है विरोध
    Next Article
    Explained US- India Tariff Deal | नए टैरिफ की धमकी के ज़रिए अमेरिका 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पर क्यों हमला कर रहा है?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment