Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान को दूसरी बाइक ने टक्कर मारी:उपचार के दौरान मौत; अमरोहा में हादसा, बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर

    26 minutes ago

    1

    0

    बाइक खराब होने पर पैदल ले जा रहे किसान करन सिंह को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के चुबका गांव के रहने वाले 42 वर्षीय करन सिंह निजी सिक्योरिटी गार्ड थे। वे जगत सिंह के बेटे थे। रविवार रात चौधरपुर की एक निजी फैक्ट्री में ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। डिडौली पुल के पास उनकी बाइक खराब हो गई। वे बाइक पैदल ले जाने लगे। रात करीब 10 बजे पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डिडौली पुलिस उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। करन सिंह खेती भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी रीना, दो बेटे और एक बेटी हैं। डिडौली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। करन सिंह के भाई तिलकराज सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में दिल्ली के शाहदरा निवासी बाइक सवार सचिन शर्मा पुत्र विनेश शर्मा पर लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में जमीन विवाद में तीन हत्याएं हुईं:पिता को बेटे ने मारा, युवक पर मां-भाई को मारने का आरोप
    Next Article
    जानकीपुरम में तड़के सुबह लगी आग:हवा में दगने लगे पटाखे, आतिशबाजी से डरे लोग, गद्दे की दुकान भी जली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment