Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी-तूफान से बिजली विभाग को 50 लाख का नुकसान:गाजीपुर में 550 खंभे टूटे, 60 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; आपूर्ति बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बिजली विभाग को लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान 33 केवीए लाइन से जुड़े लगभग 550 बिजली के खंभे टूट गए और 60 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी-तूफान के कारण सेवराई, जमानिया, सुहवल और मोहम्मदाबाद सहित कई इलाकों में मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिन 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी, उनमें से अधिकांश में सप्लाई बहाल कर दी गई है। अब केवल लगभग 10 गांव ऐसे बचे हैं, जहां मरम्मत कार्य जारी है और विभाग ने आज तक बिजली बहाल करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और क्षतिग्रस्त खंभों व ट्रांसफार्मरों को तेजी से बदला जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि आंधी-तूफान से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शेष बचे गांवों में भी आज बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, VIDEO:पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, युवक घायल
    Next Article
    NH 233 निर्माण की बाधा दूर, मुआवजा स्वीकृत:किसानों के विरोध के कारण रुका था काम, सीआरओ ने कहा- जल्द मिलेगा मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment