Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH 233 निर्माण की बाधा दूर, मुआवजा स्वीकृत:किसानों के विरोध के कारण रुका था काम, सीआरओ ने कहा- जल्द मिलेगा मुआवजा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 (एनएच 233) का रुका हुआ निर्माण कार्य अब जल्द पूरा किया जाएगा। केराकत तहसील के 18 गांवों से गुजरने वाले इस राजमार्ग के निर्माण में प्रभावित किसानों को कुल 336 करोड़ 15 लाख रुपए का मुआवजा देने की स्वीकृति मिल गई है। किसानों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन के कारण आजमगढ़-वाराणसी के बीच चंदवक क्षेत्र में 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण लंबे समय से अधूरा था। यह 16 किलोमीटर का खंड राष्ट्रीय राजमार्ग 233 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, जो वाराणसी के दानगंज से लेकर आजमगढ़ की कनौरा सीमा तक फोरलेन मार्ग को जोड़ता है। चंदवक क्षेत्र में निर्माण कार्य बाधित होने से पूरे मार्ग का संचालन प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने आर्बिट्रेशन वाद की सुनवाई के बाद प्रभावित गांवों के लिए अवार्ड घोषित कर दिया है। मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) अजय अंबष्ट ने बताया कि कुछ किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है, और शेष किसानों को भी जल्द ही मुआवजा राशि मुहैया करा दी जाएगी। मुआवजा पाने वाले प्रमुख गांवों और उनकी स्वीकृत राशि का विवरण इस प्रकार है: कनौरा: 20 करोड़ 93 लाख 19 हजार 765 रुपये अइलिया: 7 करोड़ 21 लाख 42 हजार 309 रुपये आराजी अइलिया: 9 करोड़ 59 लाख 50 हजार 860 रुपये बिशुनपुर लेवरूआ: 17 करोड़ 32 लाख 50 हजार 509 रुपये लेवरूआ: 9 करोड़ 56 लाख 46 हजार 588 रुपये बिहरदय: 3 करोड़ 78 लाख 75 हजार 166 रुपये सिधौनी: 29 करोड़ 32 लाख 36 हजार 237 रुपये खुज्जी: 46 करोड़ 33 लाख 91 हजार 712 रुपये रामदेवपुर: 7 करोड़ 70 लाख 54 हजार 247 रुपये हरदासीपुर: 2 करोड़ 17 लाख 82 हजार 638 रुपये चंदवक: 43 करोड़ 69 लाख 36 हजार 604 रुपये परसुपुर: 6 करोड़ 28 लाख 71 हजार 891 रुपये फरीदपुर: 5 करोड़ 17 लाख 5 हजार 418 रुपये रामगढ़: 24 करोड़ 28 लाख 78 हजार 314 रुपये बलुआ: 11 करोड़ 66 लाख 1 हजार 593 रुपये वीरभानपुर: 5 करोड़ 27 लाख 33 हजार 97 रुपये बरइछ: 16 करोड़ 54 लाख 69 हजार 49 रुपये परसौड़ी: 16 करोड़ 26 लाख 56 हजार 420 रुपये
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-तूफान से बिजली विभाग को 50 लाख का नुकसान:गाजीपुर में 550 खंभे टूटे, 60 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; आपूर्ति बाधित
    Next Article
    गोंडा में बच्ची पर वैन चढ़ाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:सिर पर चढ़ा दी थी गाड़ी, देर रात हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment