Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधार कार्ड पर डीएम सख्त:शैक्षणिक सत्र से पहले 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार अभियान चलाकर बनाएं

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े लंबित मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार देर शाम सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी आधार आवेदन अधिकतम 45 दिनों के भीतर निपटाए जाएं। बैठक में 5 से 7 वर्ष (एमबीयू-1) और 15 से 17 वर्ष (एमबीयू-2) आयु वर्ग के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण जल्द सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन अभियान चलाकर पूरा करने के भी निर्देश दिए। जनपद में वर्तमान में 241 आधार किट सक्रिय हैं। जनवरी 2026 से अब तक 9093 नए आधार बनाए गए हैं और 69618 आधार अपडेट किए गए हैं। यूआईडीएआई एएसके केंद्र ने सर्वाधिक 2189 नए आधार बनाए और 19716 अपडेट किए। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपनी 67 किटों के माध्यम से 1253 नए आधार बनाए तथा 3781 अपडेट किए। जिलाधिकारी ने 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों से जुड़े लंबित सत्यापन मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाने के भी निर्देश दिए। बैठक में रजिस्ट्रार के अधीन निष्क्रिय आधार किटों को तत्काल सक्रिय कर संचालन में लाने के निर्देश दिए गए, ताकि नामांकन और अपडेट कार्य में तेजी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रगति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, जल जीवन मिशन और फैमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में फैमिली आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने और सभी सरकारी कर्मचारियों का फैमिली आईडी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिरजू महाराज स्मृति कथक मास्टर क्लास:पं असीम बंधु भट्टाचार्य ने 'बसंत भाव' का प्रशिक्षण दिया
    Next Article
    कानपुर में केडीएमए क्रिकेट लीग:कोमल ने लिए 6 विकेट, आकाश ने बनाए 101 रन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment