Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में केडीएमए क्रिकेट लीग:कोमल ने लिए 6 विकेट, आकाश ने बनाए 101 रन

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को केडीएमए लीग के दो मैचों का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों में वीनस क्लब ने किंग क्लब को 25 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में रिजर्व बैंक क्लब ने नेशनल क्लब पर 69 रनों से जीत दर्ज की। पहला मैच मंटोरा ग्राउंड में वीनस क्लब और किंग क्लब के बीच 32 ओवर का खेला गया। वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 32 ओवर में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाए। वीनस क्लब की ओर से बल्लेबाज आकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 101 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रदुमन और अयान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में किंग क्लब 31.3 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। किंग क्लब के बल्लेबाज पवन ने 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं अतुल, प्रख्यात और अर्थव ने 2-2 विकेट चटकाए। दूसरा मैच राहुल सप्रू मैदान में नेशनल क्लब और रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब के बीच 35 ओवर का था। रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। रिजर्व बैंक की ओर से अमित कुमार ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में नितिन ने 4 और अभिनव ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्लब 28.1 ओवर में मात्र 122 रन पर सिमट गई। नेशनल क्लब के बल्लेबाज अर्चित ने 40 रन बनाए, जबकि गेंदबाज कोमल सिंह ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कोमल सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद, नेशनल क्लब यह मैच रिजर्व बैंक क्लब से 69 रनों से हार गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधार कार्ड पर डीएम सख्त:शैक्षणिक सत्र से पहले 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार अभियान चलाकर बनाएं
    Next Article
    अर्थव के शतक से एसबीएस अकादमी विजयी:नगर निगम अकादमी ने 8 विकेट से जीता दूसरा मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment