Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश में बन रहा गूगल डेटा सेंटर:आरोप- 160 एकड़ जंगल साफ, पानी की कमी होगी; गूगल बोला- एयर कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा

    5 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गूगल का डेटा सेंटर बन रहा है। तीन कैंपस बनेंगे। राज्य सरकार ने 3 गांवों की 586 एकड़ जमीन दी है। अदाविवरम-मुदासरलोवा गांव में काम शुरू हो चुका है। 160 एकड़ में जंगल काटने और जमीन समतल करने के लिए पहाड़ी छीलने के आरोप हैं। वन्यजीव अभयारण्य और जलाशय के पास होने से पर्यावरणविद भी प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है, ‘जमीन उनकी आजीविका का आधार थी।’ तरलुवाड़ा की पूर्व सरपंच पायला कोंडम्मा ने कहा, ‘सर्वे के समय अफसरों ने भरोसा दिलाया था कि जमीन हमारी रहेगी। किसान अप्पलाराजू ने आरोप लगाया कि वर्षों पहले आवंटित जमीन अब ली जा रही है। 15 अरब डॉलर यानी करीब ₹1.3 लाख करोड़ का AI हब बन रहा है। इसमें बड़े डेटा सेंटर और अंतरराष्ट्रीय समुद्र के नीचे बिछने वाली इंटरनेट केबलों का नेटवर्क शामिल है। निर्माण अप्रैल 2026 में शुरू हुआ और कंपनी के मुताबिक, यह 2028 में चालू हो सकता है। विजाग परियोजना में तीन मुद्दे प्रमुख गूगल बोला- हम पानी बचाने एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी अपनाएंगे 'बैंगलोर क्लाइमेट डेटा वीक' में, गूगल में डेटा सेंटर कम्युनिटी और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में काम करने वाली आरती आहूजा ने कहा कि जब भी गूगल कहीं अपना काम शुरू करने की कोशिश करता है, तो उस इलाके के मौसम के हालात को समझने की कोशिश करता है। पानी की उपलब्धता और पानी के स्रोतों का अच्छी तरह से आकलन करता है। इसीलिए हमने सोच-समझकर एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी अपनाने का फैसला किया है। इसमें लिक्विड कूलिंग की तुलना में कम पानी की जरूरत होगी। 2 देशों के हालात, जहां डेटा सेंटर बने
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- रोबोट ने लड़की को छेड़ा:दिवाली गिफ्ट मांगा, लोगों ने भेजे टीवी-फ्रिज; ₹3.5 करोड़ खर्च कर 9km दूर ले गए पुश्तैनी घर
    Next Article
    कांग्रेस सांसद अकोइजाम का दावा- मुझे जांच रिपोर्ट नहीं दी:नाम बताकर गोपनीयता भंग की; JNU की 11 छात्राओं ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment