Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress ने MP में कथित शराब घोटाले पर BJP को घेरा, PM Modi से निष्पक्ष जांच की मांग

    5 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। पार्टी नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब शराब से जुड़ा कथित घोटाला सामने आया है। उन्होंने जिस खबर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के जिस पोस्ट का उल्लेख किया उसमें दावा किया गया कि देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं। रमेश ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें जरूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच करवाएंगे?’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS सम्मेलन से दूर रहना Tarique Rahman का अपरिपक्व फैसला: Sheikh Hasina
    Next Article
    MP Police हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर Lokayukta Raid, मिली 6.27 करोड़ की संपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment