Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    OpenAI के बैठक कक्ष में गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने पर इंजीनियर गिरफ्तार

    5 hours from now

    1

    0

    कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ओपनएआई के एक बैठक कक्ष में गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने के आरोप में कंपनी के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उपकरण लगाने का उद्देश्य कंपनी की प्रौद्योगिकी से जुड़ी संवेदनशील बातचीत को रिकॉर्ड करना था।सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत के मुताबिक, ‘चैटजीपीटी’ बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के एक बैठक कक्ष में रिकॉर्डिंग उपकरण मिलने के करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सऊदी अरब के नागरिक अब्दुल रहमान अलफोजान (35) के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, 30 सितंबर को बैठक कक्ष में टेलीविजन के पीछे लगे यूएसबी पोर्ट में रिकॉर्डिंग उपकरण मिला था।इसे टॉयलेट पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। इस बैठक कक्ष का इस्तेमाल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि जिस समय बैठक कक्ष में रिकॉर्डिंग उपकरण लगाया गया था, उस समय वहां निगरानी के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था लेकिन कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता चला कि अलफोजान पिछले महीने करीब 12 बार उस बैठक कक्ष के आसपास देखा गया था जबकि उसे न तो उस स्थान पर जाने की अनुमति थी और न ही वहां होने वाली बैठकों में शामिल होने का अधिकार था।अलफोजान मंगलवार को पहली बार अदालत में पेश हुआ। उस पर बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, यांत्रिक या किसी अन्य उपकरण का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की कोशिश करने का आरोप है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद है या नहीं।उसे 19 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाना है। अदालत में दायर शिकायत में कंपनी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है। हालांकि, ओपनएआई ने एक अलग बयान में पुष्टि की कि उसके एक कार्यालय में छिपाकर लगाया गया रिकॉर्डिंग उपकरण मिला था।कंपनी ने इसकी सूचना संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को दी थी और संबंधित कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय दोहरे मापदंड और राजनीतिकरण से बचें: UNGA में भारत
    Next Article
    Explained Pakistan Water Crisis | पाकिस्तान में पानी का गहराता संकट: 22% पानी की कमी का अनुमान, लेकिन जिम्मेदार भारत नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment