Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयकर विभाग कर्मचारियों का 20 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन:पूर्वी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय JCA के आह्वान पर हाफ डे धरना

    6 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन केंद्रीय जॉइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (JCA), नई दिल्ली के आह्वान पर किया गया।आंदोलन के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को प्रदेशभर में हाफ डे धरना किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से अपनी वर्षों से लंबित मांगों के तत्काल समाधान की मांग की। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी आयकर कार्यालयों में कर्मचारियों ने बैनर-पोस्टर और नारों के साथ प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता का संदेश दिया। प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग की शर्तों का पुनरीक्षण, 50 प्रतिशत से अधिक महंगाई भत्ते का विलय, कोविड काल के 18 माह के रोके गए DA/DR का भुगतान और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है। इसके अतिरिक्त, कैडर रिव्यू लागू करने, भर्ती नियमों में संशोधन, इंटर-चार्ज ट्रांसफर नीति को पुनः लागू करने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, संविदा प्रणाली समाप्त करने और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की गई। कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी से असंतोष ITGOA पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के महासचिव कॉम. जे.पी. सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी से उनमें गहरा असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों की एकता सबसे बड़ी ताकत वहीं, ITEF पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के महासचिव कॉम. संतोष मिश्रा ने कर्मचारियों से आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठित संघर्ष से ही मांगें पूरी होंगी और कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। धरना कार्यक्रम में JCA पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के पदाधिकारी, लखनऊ शाखा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संगठन की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे पर सख्ती:चौक कोतवाली में जनसुरक्षा बैठक, लोगों ने ली शपथ
    Next Article
    अलीगढ़ में कारीगर ने थूक लगाकर बनाई रोटियां:ढाबे के बाहर तंदूर में हर रोटी को थूक कर सेका, सामने आया VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment