Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICMAI रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों ने लहराया परचम:फाइनल में एक दर्जन ने मारी बाजी, कुल 60 स्टूडेंट्स रहे सफल

    1 hour ago

    1

    0

    द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के लखनऊ चैप्टर ने दिसंबर 2025 परीक्षा सत्र के सीएमए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होते ही सफल छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुल 60 स्टूडेंट्स सफल रहे। इनमें में फाइनल परीक्षा में 174 में से 18, जबकि इंटरमीडिएट में 429 में से 42 छात्र कामयाब रहे। ICMAI के लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष सीएमए रंजीत सिंह ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि चैप्टर की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, विशेष कक्षाएं और विशेषज्ञों के सत्र उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत होती है। फाइनल परीक्षा में ये छात्र रहे सफल सीएमए फाइनल परीक्षा में शौर्य यादव, रागिनी गुप्ता, सैयद अली अब्बास, शौर्य पांडेय, धनंजय सोनी और शुभम जैसवाल ने सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन इंटरमीडिएट स्तर पर मो.अरमान, श्रेयांश कुमार, राहुल कुमार राय, अंशुल द्विवेदी, यश वर्मा और राहुल रावत ने परीक्षा उत्तीर्ण कर लखनऊ चैप्टर का नाम रोशन किया। परिणाम प्रतिशत रहा कम, मेहनत से मिली सफलता आंकड़ों के अनुसार फाइनल परीक्षा में 174 परीक्षार्थियों में से 18 छात्र सफल रहे, जबकि इंटरमीडिएट में 429 में से 42 छात्रों ने सफलता हासिल की। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 10.34% और 9.7% रहा। छात्रों को मिला प्रेरणा संदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। छात्रों को आगे भी निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए, ताकि वे लागत लेखांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बना सकें और उद्योग जगत में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी डॉन बोला-मेरी औकात लॉरेंस से कई गुना आगे:भारत में मेरे 25–30 खास लोग, मुझे छोड़, मेरे गुर्गों को भी हाथ नहीं लगा सकता
    Next Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: तारिक रहमान होंगे बांग्लादेश के अगले पीएम, BNP ने दर्ज की बंपर जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment