Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में कारीगर ने थूक लगाकर बनाई रोटियां:ढाबे के बाहर तंदूर में हर रोटी को थूक कर सेका, सामने आया VIDEO

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस में कारीगर रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। यह वीडियो गभाना कस्बा के राजपूत ढाबे का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए मामला… वीडियो 1 मिनट 23 सेकंड का है। इसमें राजपूत ढाबा दिख रहा है। ढाबा के बाहर रोटी बनाने के लिए तंदूर लगा हुआ है। वहां एक कारीगर रोटी बनाता दिख रहा है। जिसमें वह हर बार रोटी को सेकने से पहले उस पर थूकता दिख रहा है। उसके पास में ही एक व्यक्ति खड़ा होकर तंदूर की आंच से हाथ सेकते हुए दिख रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने पर स्थानीय लोगों और संगठनों ने नाराजगी जताई। घटना के संबंध में हिन्दू रक्षादल के जिला मंत्री दिनेश लोधी पुत्र देशराज सिंह ने गभाना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। आरोपी नासिर को ढाबे से ही गिरफ्तार कर लिया। नॉनवेज खाना मिलता है, ढाबा मालिक पर कार्रवाई की मांग गभाना कस्बे के इस ढाबा का मालिक वीरेश कुमार है। वह पास के ही चौम्हां का रहने वाला है। इस ढाबे में नॉनवेज खाना मिलता है। यहां आसपास दूसरा नॉनवेज होटल नहीं होने के कारण यहां कई लोग नॉनवेज खाने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों ने ढाबा मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कारीगर की इस करतूत पर मालिक को ही एक्शन लेना चाहिए था। उसने ऐसा नहीं किया। गभाना के सीओ धनंजय कुमार ने बताया- मामला संज्ञान में आया है, तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जांच की जा रही है ------------------------------ ये भी पढ़ें: 'जज साहब, मुझे पति का साथ चाहिए':कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं ज्योति सिंह, कहा-पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते तो मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें “जज साहब, मेरी शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो मुझे पति का प्यार मिला और न ही मेरे भरण-पोषण का खर्च मिला है। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। मेरे दर्द को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर वह साथ नहीं रहना चाहते हैं, तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस दिया जाए।” भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ये बातें कहीं। ये जानकारी खुद ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने भास्कर से बातचीत में दी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयकर विभाग कर्मचारियों का 20 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन:पूर्वी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय JCA के आह्वान पर हाफ डे धरना
    Next Article
    मैनपुरी में नहर में कूदा व्यक्ति लापता:बचाने कूदा मछुआरा पानी में समाया, पुलिस और SDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment