Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम का आरोप:बिना भर्ती दिखाए निकाले 5361 रुपए, अयोध्या में 14 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या में कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित फर्जी क्लेम का मामला सामने आया है। मरीज के परिजन का आरोप है कि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही आयुष्मान कार्ड से 5361 रुपए का क्लेम कर लिया गया। शिकायत के 14 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। खंडासा थाना क्षेत्र के अटेसर सरवनपुर गांव निवासी रामनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 13 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओपीडी में इलाज हुआ, उसी दिन घर भेज दिया गया रामनाथ मिश्रा के मुताबिक, 22 जून को उनकी पत्नी तारा देवी के हाथ में चोट लगने पर उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज की ओपीडी में दिखाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद कच्चा प्लास्टर बांधकर उसी दिन घर भेज दिया। इसके बाद 29 जून को दोबारा अस्पताल ले जाने पर पक्का प्लास्टर बांधा गया और फिर घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि प्लास्टर कराने के लिए आयुष्मान कार्ड से दो बार 268-268 रुपए काटे गए, जिस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मोबाइल पर आया भर्ती और क्लेम का संदेश रामनाथ मिश्रा का कहना है कि इलाज के बाद उनके मोबाइल पर संदेश आया, जिसमें उनकी पत्नी को 22 जून से 29 जून तक अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। इसके बाद 13 जुलाई को दूसरा संदेश मिला, जिसमें 29 जून से 13 जुलाई तक भर्ती दर्शाते हुए आयुष्मान कार्ड से 5361 रुपए का क्लेम किए जाने की जानकारी दी गई। रामनाथ का आरोप है कि उनकी पत्नी इस पूरी अवधि में एक दिन भी अस्पताल में भर्ती नहीं रहीं और घर पर ही थीं। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती दिखाकर सरकारी योजना के तहत फर्जी क्लेम किया गया है। कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे रामनाथ मिश्रा ने कहा कि शिकायत दिए दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सीएमओ कार्यालय की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में कूलर से करंट लगने से 4 वर्षीय मासूम:सदर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में हुई घटना, परिवार में मातम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बसपा की बैठक, बूथ मजबूती पर जोर:कहा- कार्यकर्ता 2027 चुनावों के लिए तैयार हो जाएं, जमीनी स्तर पर करें काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment