Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बसपा की बैठक, बूथ मजबूती पर जोर:कहा- कार्यकर्ता 2027 चुनावों के लिए तैयार हो जाएं, जमीनी स्तर पर करें काम

    22 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना था। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने की। पूर्व मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अभी से 2027 के चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। इस दौरान बूथ सेक्टर के गठन की समीक्षा की गई और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने तथा पार्टी की रणनीति को जमीनी स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को मंडल संयोजक पिछड़ा वर्ग नरेंद्र कुशवाह, बौद्ध प्रिय गौतम, जिला सचिव अरुण त्रिवेदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत बाबू, सीताराम गौतम, प्रेम सागर दिवाकर और धर्मेंद्र राणा सहित प्रदीप कठेरिया व अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक के अंत में, सभी कार्यकर्ताओं को 2027 में 'बहन जी' (मायावती) को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम का आरोप:बिना भर्ती दिखाए निकाले 5361 रुपए, अयोध्या में 14 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
    Next Article
    जौनपुर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठकर सुनीं समस्याएं:प्रदेश अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया, संगठन मजबूती से काम करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment