Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयतुल्लाह हुसैनी खामेनेई की मौत पर शोकसभा:गाज़ियाबाद में शिया मुसलमानों ने की नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेने की शहादत के बाद शिया मुसलमानों और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 स्थित इमामबाड़े में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपने धार्मिक नेता की मौत पर दुख व्यक्त किया। इमामबाड़े में कार्यक्रम खामेनाई लगभग 4 दशक से ईरान के सुप्रीम लीडर थे, तथा शिया समाज में अत्यंत प्रतिष्ठित स्थान रखते थे। लोगों ने कहा जब एक आयतुल्लाह को मरजा-ए-तकलीद का दर्जा प्राप्त होता है, तो दुनिया भर के शिया मुसलमान उनके मार्गदर्शन और आदेशों का अनुसरण करते हैं। 1979 की ईरान क्रांति के बाद से खुमेनी जैसे क्रांतिकारी नेताओं के मार्गदर्शन के बाद आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेनाई इस उच्च पद पर रहे और शिया समुदाय में उनका महत्वपूर्ण प्रभाव रहा। उनके विरोधी नहीं, बल्कि समर्थक भी उनके धार्मिक दृष्टिकोण और सामाजिक नेतृत्व की प्रशंसा करते थे। इमामबाड़ा मोहम्मदी हाल, राजनगर में शिया समुदाय द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आयतुल्लाह खामेनाई को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जहां लोग रोते हुए उनके योगदान और शिक्षाओं को याद कर रहे थे। सैकड़ों लोगों ने खामेनाई की शहादत पर गहरा दुःख जताया और अमेरिका तथा इज़रायल के खिलाफ प्रकट विरोध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार मुख्यमंत्री का लखनऊ में मनाया गया जन्मदिन:नीतीश कुमार के 75वां जन्मदिन पर पूजन-हवन और वृक्षारोपण का हुआ कार्यक्रम
    Next Article
    भदोही 112 पीआरबी को जोन में पहला स्थान:प्रदेश में 5वां स्थान, 4 मिनट 42 सेकंड में पहुंचती है पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment