Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार मुख्यमंत्री का लखनऊ में मनाया गया जन्मदिन:नीतीश कुमार के 75वां जन्मदिन पर पूजन-हवन और वृक्षारोपण का हुआ कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जदयू उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से प्रदेश कार्यालय और आशियाना क्षेत्र में पूजन, हवन, केक काटने और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रदेश कार्यालय में केक काटकर दी बधाई जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्र के समक्ष केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बदायूं से जारी अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के विचारों और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लें। वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय परिसर में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह सचान, एस.के. सचान, बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अजय पटेल, बौद्ध अरविंद सिंह पटेल, मुसाफिर सिंह, आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, बृजभूषण सिंह, विवेक सिंह, फूल चंद्र आर्या, किरण द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आशियाना में हवन-पूजन और प्रसाद वितरण इसके अलावा जदयू जिला लखनऊ की ओर से जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आशियाना क्षेत्र स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, वरिष्ठ समाजसेवी आशीष घोष और पूर्व पार्षद विद्यावती तृतीय कमलेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, सिंहासन सिंह, विशाल श्रीवास्तव, नीमेश शरना, रंजीत कश्यप, प्रशांत सिंह, प्रशांत कुमार, विनय कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, ललित वर्मा, नितिन सिंह, राजीव शर्मा, नवनीत सिंह, सचिन सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शालू सरदार, अंकुश शर्मा, पियूष सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्र ने सुसाइड किया:LU हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला शव, बीए प्रथम वर्ष का छात्र था
    Next Article
    आयतुल्लाह हुसैनी खामेनेई की मौत पर शोकसभा:गाज़ियाबाद में शिया मुसलमानों ने की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment