Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा का टीन शेड में फंदे से लटकता मिला शव:सोनभद्र में परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा, पिता बोले- इसी साल 8वीं पास की थी

    1 day ago

    1

    0

    सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के छात्रा का शव घर के बाहर टीन शेड के नीचे लोहे के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने बताया कि प्रियंका ने इस वर्ष कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। देखें 2 तस्वीरें… परिजनों ने पुलिस को दी सूचना यह मामला कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया टोला का है। परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे मनोज केवट की बेटी प्रियंका कुमारी (14) का शव घर के बाहर दरवाजे पर बने टीन शेड के नीचे फंदे से लटका देखा। इसके बाद डायल-112 और चोपन पुलिस को सूचना दी गई। मनोज केवट ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर के अंदर सोए हुए थे। परिवार में पत्नी किरन देवी, पुत्र विनय कुमार (20), आनंद कुमार (12), पुत्री मधु कुमारी (16) और मृतका प्रियंका मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि रात करीब 3 बजे उनकी नींद खुली थी, तब सब कुछ सामान्य था। इसके बाद दोबारा नींद लग गई। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसियों के शोर मचाने पर जानकारी हुई कि उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई है। घटनास्थल पर प्रधान भी पहुंचे परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रधान प्रहलाद चेरो भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उपनिरीक्षक विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5-साल सेवा दी, अब कह रहे बैग उठाओ, निकल जाओ:लखनऊ में संविदाकर्मियों का छलका दर्द, बोले- प्राइवेट करने से शादी टूटी
    Next Article
    अंब-अंदौरा से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू:अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, 32 घंटे में कोलकाता पहुंचेगी; 18 स्टेशनों पर रुकेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment