Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अबू धाबी में गूंजा मुज़फ्फरनगर का नाम:दानिश खान ने स्कीट शूटिंग चैंपियन में जीता गोल्ड मेडल

    18 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल ओपन मास्टर्स गेम्स में स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने 10 से 15 फरवरी के बीच हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। डॉ. खान ने प्रतियोगिता में कुल 125 में से 113 अंक प्राप्त कर स्कीट मास्टर्स शूटिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अबू धाबी से लौटने के बाद उन्होंने अपनी इस सफलता को देश को समर्पित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों से जुड़े 25 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्कीट शूटिंग स्पर्धा में दिल्ली के हम्माद ने दूसरा और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह पहली बार नहीं है जब डॉ. दानिश खान ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की शॉटगन प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह पिछले 19 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेते आ रहे हैं। डॉ. खान ने बताया कि उन्हें शूटिंग का शौक अपने ननिहाल से मिला, जहां उनके मामा और चचेरे भाई ने उन्हें गन चलाने के लिए प्रेरित किया। अपने व्यस्त चिकित्सा पेशे के बावजूद, वे रोजाना क्लीनिक के बाद दिल्ली में अभ्यास करने जाते थे और दोपहर 11 बजे लौटकर मरीजों को देखते थे। उनका मानना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल पुलिस ने नशीली गोलियां बेचने वाला दूसरा आरोपी पकड़ा:पूछताछ में पहले युवक ने किया खुलासा; केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में ATS अफसर बनकर दंपती से 90 लाख ठगे:जालसाज गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, ठगी के रुपए का 3% लेते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment