Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल:अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह में मंगलवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद के निवासी थे। वे प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आयोजक उन्हें कार से रायबरेली रेलवे स्टेशन से वापस सांगीपुर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। गोपालपुर गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मौसम ने ली करवट:सुबह से छाए बादल, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
    Next Article
    अलीगढ़ में अफगानी युवक का हनीट्रैप:गे डेटिंग एप के जरिए फंसाता था, नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment