Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से टकराकर खाई में पलटी बारातियों से भरी कार:3 की मौत, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल, बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले थे

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बिजली पावर हाउस के पास हुई। मृतक बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले थे और प्रतापगढ़ के सांगीपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सांगीपुर के कार्यक्रम आयोजक घायलों को कार से रायबरेली रेलवे स्टेशन से वापस ले जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज होने के कारण गोपालपुर के पास वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मुकेश (40 वर्ष), उनके बेटे दिव्यांश उर्फ कुणाल (20 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, और रामू (20 वर्ष), निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों सांगीपुर, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, चंदर मिश्रा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। मृतक बुलंदशहर से नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह उन्हें लेने आए थे। वे सभी सांगीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP70 AV 0828 (इको स्पोर्ट्स) बताया गया है। डीह थाना अध्यक्ष मोहन सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में दौड़ते-दौड़ते 3 लड़कियां बेहोश:लॉन्ग जंप में एक लड़की के पैर में मोच, यूपी-उत्तराखंड से 1000 बेटियां पहुंचीं
    Next Article
    औरैया में 71 केंद्रों पर 40 हजार परीक्षार्थी:मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, नकदी ले जाने पर रही रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment