Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब व्हाट्सएप बताएगा गर्भवती महिलाओं को कब क्या करना है:एक मैसेज में मिलेगी पूरी जानकारी, वाराणसी में शुरू हुई 'ई-साथी' सेवा

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गर्भवती और प्रसव के बाद की महिलाओं के लिए 'ई-साथी' डिजिटल स्वास्थ्य पहल शुरू की गई है। यह व्हाट्सऐप आधारित सेवा है, जिसके जरिए महिलाओं तक जरूरी स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस सेवा में गर्भावस्था की देखभाल, पोषण, प्रसव, खतरे के लक्षण और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी जानकारी टेक्स्ट, ऑडियो और तस्वीरों के माध्यम से मिलेगी। महिलाएं अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अगले 6 महीने में 25 हजार महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ व नवजात स्वास्थ्य में सुधार लाना है। 6 महीने में 25 हजार महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अगले छह महीने में वाराणसी में करीब 25 हजार गर्भवती और प्रसवोत्तर महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ई-साथी के माध्यम से महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के चरण के अनुसार जरूरी सलाह दी जाएगी। इसमें प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), संतुलित आहार, खतरे के संकेत, सुरक्षित और संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को समय पर सही जानकारी देकर बेहतर स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में मदद करना है। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण योजना के प्रभावी संचालन के लिए आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परियोजना की प्रगति का आकलन सर्वे और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मातृ और नवजात मृत्यु दर घटाने पर फोकस इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी फैसले लेने के लिए सशक्त बनाना, सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ एवं नवजात मृत्यु तथा बीमारियों में कमी लाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:नोएडा में खेलते समय गिर गया था, बोरिंग के लिए प्राधिकरण ने कराई थी खोदाई
    Next Article
    सीतापुर में मरीज की मौत पर डॉक्टर दोषी, FIR:DM के निर्देश पर जांच टीम ने मानी लापरवाही,24 जुलाई को हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment