Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:नोएडा में खेलते समय गिर गया था, बोरिंग के लिए प्राधिकरण ने कराई थी खोदाई

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम साढ़े 6 बजे एक 6 साल के बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। बच्चा खेलते हुए वहां आया और गढ्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीन लोग गड्ढे में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में ठेकेदार और टेक्निकल सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसके बाद ठेकेदार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना नॉलेज पार्क क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दोस्तों के साथ पार्क के पास खेलने गया था सीवान यादव कलाधाम सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह केंद्रीय विद्यालय में उप प्रधानाचार्य हैं। कलाधाम सोसायटी के रहने वाले प्रांजल ने बताया- शनिवार शाम को करीब साढ़े बजे सीवान यादव का बेटा अव्यान सोसायटी के पास दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेलते हुए वह पानी से भरे गढ्ढे में गिर गया। उसके गिरते ही दोस्तों ने शोर मचाया। एक बच्चे ने उनके पास आकर अव्यान के डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तीन लोग बच्चे को बचाने के लिए गड्ढे में उतरे उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया। जिसके बाद तीन लोग गड्ढे में उतरे। बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन को भी सूचना दी गई। उसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बच्चे के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह यहां पर आये हैं। बच्चे के परिजन और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। पिता बोले- जिम्मेदारी तय होनी चाहिए ताकि दूसरे बच्चों के साथ ऐसा न हो अव्यान के पिता ने बताया- कई दिनों से प्राधिकरण ने गढ्ढा खोदकर छोड़ रखा था। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था न ही कोई बैरिकेडिंग की गई थी। हादसे के समय भी मौके पर सुरक्षा के उपकरण नहीं थे। अगर किसी तरह मदद मिल जाती तो मेरे बेटे की जान बच सकती थी। अब तो सिर्फ न्याय की उम्मीद है। भविष्य में ऐसा किसी अन्य बच्चों के साथ ना हो। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। लोग बोले- अगर चेतावनी बोर्ड लगा होता तो टाला जा सकता है था हादसा स्थानीय लोगों ने बताया- यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। ठेकेदार और टेक्निकल सुपरवाइजर पर FIR नोएडा ऑथरिटी प्रोजेक्ट के जीएम एके सिंह का कहना है कि इस मामले में घोर लापरवाही देखने को मिली है। मामले का संज्ञान लेकर ठेकेदार और टेक्निकल सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ठेकेदार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गड्ढा खोदने के बाद उसकी कोई भी बैरिकेडिंग नहीं कराई गई थी। जबकि यह नियम है कि अगर आप गड्ढा खोदते हैं तो पहले से ही आपको चारों तरफ से उसकी बैरिकेडिंग करनी होती है। यह खबर भी पढ़ें… इकरा हसन बोलीं- ईंट की जगह अपना सिर लगा देंगे:जौहर यूनिवर्सिटी गिरने नहीं देंगे; रामपुर डीएम से मिले 10 सपा सांसद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा के 10 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर के डीएम से मिला। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सबसे पहले सपा सांसद इकरा हसन संत शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद रुचि वीरा और जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे। सभी सांसदों ने बंद कमरे में बैठक की। फिर सभी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां गेट पर 8 दिन से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में कृषि मंत्री की छापेमारी के बाद एक्शन:खाद विक्रेताओं को नोटिस, ई-पॉश से वितरण अनिवार्य, विक्रेताओं से भी मांगा जवाब
    Next Article
    अब व्हाट्सएप बताएगा गर्भवती महिलाओं को कब क्या करना है:एक मैसेज में मिलेगी पूरी जानकारी, वाराणसी में शुरू हुई 'ई-साथी' सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment