Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर पार्क में डीएम-अध्यक्ष ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित:मजदूर दिवस-बुद्ध पूर्णिमा पर सफाई मित्रों को किया सम्मानित

    2 hours ago

    2

    0

    महाराजगंज नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन किया, साथ ही श्रमिकों, विशेषकर सफाई मित्रों के योगदान को सराहा। सुबह अंबेडकर पार्क में डीएम संतोष कुमार शर्मा और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भी नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद, नगर पालिका सभागार में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और अध्यक्ष ने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ऋषभ दूबे, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई निरीक्षक इंद्राशन, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार और संदीप साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले सफाई मित्रों में रामलाल, संजय, साजन, हफीजुल्ला, बृजेश, राजकुमार, भरत और विन्द्रेश तिवारी प्रमुख थे, साथ ही समस्त पालिका स्टाफ भी मौजूद था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, परिजनों ने कर दिया था इनकार
    Next Article
    भाकियू चढूनी ने ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया:लखीमपुर-खीरी में प्रधानमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment