Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, परिजनों ने कर दिया था इनकार

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। युवती की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी यादव रानीगंज स्थित एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। उसका रानीगंज थाना क्षेत्र के सेनउआ इमली डांड निवासी संदीप कुमार उर्फ सोनू यादव से पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को लक्ष्मी बगल के खाखापुर गांव स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थी। वापस लौटते समय उसके प्रेमी संदीप ने उसे रास्ते में जबरन रोक लिया और अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। जब लक्ष्मी ने शोर मचाया, तो युवक वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद, लक्ष्मी ने 1 मई की रात को अपने घर के कमरे में दुपट्टे से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। अगली सुबह, जब परिजनों ने उसे आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने रोशनदान से देखा। अंदर लक्ष्मी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने तत्काल फतनपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में युवक ट्रेन के आगे लेटा:सिराथू स्टेशन पर हादसा, पुलिस ने शव हटाया; शिनाख्त नहीं हो पाई
    Next Article
    अंबेडकर पार्क में डीएम-अध्यक्ष ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित:मजदूर दिवस-बुद्ध पूर्णिमा पर सफाई मित्रों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment