Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर प्रतिमा हटाने के आरोप पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:भीम आर्मी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और पार्क की भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। 7 अगस्त शुक्रवार को भीम आर्मी के मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष अजीत पासी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित कराने की मांग की। ज्ञापन मिला है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खंडासा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की गाटा संख्या 310 (0.052 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 312 (0.092 हेक्टेयर) सरकार द्वारा अंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित की गई है। ग्रामीण इसी भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि 6 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को वहां से हटाकर कहीं और ले जाया गया, जबकि पार्क की भूमि पर कथित अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इससे अंबेडकर समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष अजीत पासी ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अंबेडकर पार्क की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया और प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित नहीं कराया गया, तो भीम आर्मी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद मिल्कीपुर विधानसभा की सड़कें नीली हो जाएंगी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक खंडासा अरविंद सोनकर ने ग्रामीणों के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा पुलिस ने नहीं हटाई है। सोनकर के अनुसार, जिन लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं, प्रतिमा उन्हीं के घर में रखी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित भूमि का विवाद सुलझने के बाद नियमानुसार प्रतिमा स्थापित कराई जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा में भोलेनाथ की झांकियां:माता पार्वती की प्रतिमा दिखी; भक्तों का हुजूम उमड़ा
    Next Article
    नोएडा में बारिश से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस:3 से 4 फीट भरा था पानी,अंदर नहीं था मरीज, लोगों ने धक्का देकर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment