Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बारिश से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस:3 से 4 फीट भरा था पानी,अंदर नहीं था मरीज, लोगों ने धक्का देकर निकाला

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। सेक्टर-95 अंडरपास में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे एक एंबुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। गनीमत की बात यह रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों और कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जनरेटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया। जलभराव की वजह से कुछ समय तक इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्फाबाद, बरौला, सलारपुर और भंगेल इलाके में भी भरा पानी सिर्फ सेक्टर-95 ही नहीं, शहर के सर्फाबाद, बरौला, सलारपुर और भंगेल जैसे इलाकों में भी पानी भर गया। सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि नमी 80 प्रतिशत के आसपास रही। 1 जून से 6 अगस्त तक 68 प्रतिशत कम बारिश हुई बारिश होने के बावजूद इस बार नोएडा में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है। 1 जून से 6 अगस्त तक जिले में सामान्य से करीब 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान सिर्फ 77.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक करीब 244 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। 11 अगस्त तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि 11 अगस्त तक नोएडा में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी बनी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों से बचकर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर प्रतिमा हटाने के आरोप पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:भीम आर्मी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में लापता ऑटो चालक की बरामदगी की मांग:परिजनों-ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment