Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर की पूजा तिवारी ने PCS में 7वीं रैंक पाई:जिले के 12 अन्य अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) 2024 के अंतिम परिणाम में अंबेडकरनगर जिले के 12 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें टांडा तहसील क्षेत्र के आराजी तेंदुआ गांव की पूजा तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं रैंक प्राप्त की है। पूजा तिवारी कुशीनगर में वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश तिवारी की पुत्री हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वर्तमान में वह गोरखपुर से पीएचडी कर रही हैं, जबकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई थी। पूजा का चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है। जिले की एक अन्य प्रतिभा सृष्टि चौधरी ने भी 26वीं रैंक हासिल की है। इनके अतिरिक्त सर्वेश वर्मा, अविरल वर्मा, अभिषेक वर्मा, विमलेश यादव, विपिन देव यादव, मयंक मौर्य, अभिषेक पाल, हर्ष सिंह, अभिनंदन सिंह और विष्णुकांत मिश्र ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से बधाइयां मिल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली:जगह-जगह हुआ स्वागत, स्वर्ण रथ और झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    ट्रेनी सिपाही से डिप्टी जेलर बनी गोंडा की आरती मिश्रा:आजमगढ़ में सिपाही की ट्रेनिंग ले रही थीं, बेटे की मौत को यादकर भावुक होकर रोने लगी मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment