Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेनी सिपाही से डिप्टी जेलर बनी गोंडा की आरती मिश्रा:आजमगढ़ में सिपाही की ट्रेनिंग ले रही थीं, बेटे की मौत को यादकर भावुक होकर रोने लगी मां

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले की 26 वर्षीय आरती मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी 2024 के परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता हासिल की है। आरती अब ट्रेनी सिपाही से सीधा डिप्टी जेलर बन गई हैं। उन्होंने डिप्टी जेलर के पद पर 39वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में, आरती मिश्रा आजमगढ़ जिले के पीटीसी में सिपाही के पद पर प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने घर से तैयारी करके पहली बार में ही यह सफलता हासिल की है। इससे पहले, वह यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में भी सफल हुई थीं। आरती मिश्रा तीन बहनों और एक भाई में से हैं। उनके एक भाई की कुछ महीने पहले नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी मां रीता मिश्रा ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बेटे की याद आने पर भावुकता जाहिर की। आरती के पिता राम आशीष मिश्रा खेती का काम करते हैं, और मां रीता मिश्रा गृहिणी हैं। आरती ने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई भगौती प्रसाद इंटर कॉलेज पिपरा चौबे से, इंटरमीडिएट पार्वती देवी इंटर कॉलेज से और बीएससी जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से पूरी की है। उन्होंने फैजाबाद के एक कॉलेज से बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। पिता राम आशीष मिश्रा ने बताया कि मेरी बेटी शुरू से ही पढ़ने में तेज थी मेरा बेटा भी कुछ ना कुछ पढ़ करके बनना चाह रहा था लेकिन उससे पहले ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई है। आज मेरा बेटा जीवित होता तो उसकी बड़ी बहन इतने बड़े पद पर पहुंच गई है सबसे पहले वही खुशी जाहिर करता है। मेरी बेटी आजमगढ़ जिले में यूपी पुलिस सिपाही में तैनात है वहां पर वह ट्रेनिंग ले रही है अभी जल्दी में उसकी भर्ती हुई है। मुझे गर्व है मैंने अपनी जिस बेटी को पढ़ाया वह आज हमारा नाम रोशन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर की पूजा तिवारी ने PCS में 7वीं रैंक पाई:जिले के 12 अन्य अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की
    Next Article
    मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान राशि गबन का आरोप:माध्यमिक शिक्षक संघ ने DM से की मुलाकात, शिक्षकों के खाते में भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment