Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में बारिश से थमी शहर की रफ्तार:जलभराव और अचानक सड़कों पर उतरे वाहनों से बिगड़ी व्यवस्था, चौराहों पर लंबी कतारें

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में सोमवार को हुई बारिश के बाद शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई। जलभराव और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया। शहजादपुर से लेकर पुरानी तहसील, फ्लावर, पटेल नगर, दोस्तपुर तिराहा और मालीपुर रोड तक लगभग हर प्रमुख मार्ग जाम की चपेट में रहा। कई जगहों पर नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। वहीं बारिश थमते ही बड़ी संख्या में वाहन एक साथ सड़कों पर उतर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे लोग खासे परेशान दिखे। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम को नियंत्रित करने में मुश्किलें आईं। कई जगहों पर पुलिसकर्मी यातायात सुचारू करने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन जलभराव और संकरी सड़कों के चलते स्थिति काबू से बाहर रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए, ताकि बारिश के बाद शहर को जाम के झाम से राहत मिल
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो महीने तक सीटें फुल, यात्रियों को नहीं मिल-रहा रिजर्वेशन:हरिद्वार-उज्जैन की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, 40 जोड़ी ट्रेनों में सीटें फुल
    Next Article
    लखनऊ में डॉ. अब्दुल जलील फरीदी पुस्तक का विमोचन:वक्ता बोले- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment