Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डॉ. अब्दुल जलील फरीदी पुस्तक का विमोचन:वक्ता बोले- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साहित्यकार डॉ. फरीदी के जीवन परिचय पर पुस्तक का विमोचन हुआ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (अमूबा) उर्दू लेखक, साहित्यकार मासूम मुरादाबादी की पुस्तक 'डॉ. अब्दुल जलील फरीदी' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर डॉ. फरीदी के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। संगठन की सचिव शहला हक ने कहा कि डॉ.फरीदी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक स्वरूप की बहाली के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके लिए जेल भी गए। अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शोएब ने कहा कि 1965 में विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त किए जाने के बाद डॉ. फरीदी ने आंदोलन का नेतृत्व किया और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे। पुस्तक का परिचय मोहम्मद ओवैस संभली ने प्रस्तुत किया, जबकि पद्मश्री परवीन तल्हा ने इसे डॉ. फरीदी के विचारों को समझने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। डॉ. सुहैल अहमद फारूकी ने बताया कि डॉ. फरीदी एक ऐसे चिकित्सक थे, जो सप्ताह में एक दिन गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए समर्पित रखते थे। मौजूदा समय के डाक्टरों को भी ये सीखना चाहिए कि किस प्रकार गरीब मरीजों के प्रति संवेदना रखी जाए और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। मुख्य वक्ता डॉ. मसूदुल हसन उस्मानी ने कहा कि डॉ. फरीदी स्वतंत्रता के बाद मुस्लिम समाज को नेतृत्व और दिशा देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में शामिल थे। उन्होंने शिक्षा, समाज और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और अल्पसंख्यक राजनीति को संगठित करने का प्रयास किया। उनका प्रयास था कि अल्पसंख्यकों को एक मंच पर जमाकर संविधान से मिले अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। मासूम मुरादाबादी ने बताया कि वर्षों के शोध और वरिष्ठ लोगों के अनुभवों के आधार पर पुस्तक तैयार की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में बारिश से थमी शहर की रफ्तार:जलभराव और अचानक सड़कों पर उतरे वाहनों से बिगड़ी व्यवस्था, चौराहों पर लंबी कतारें
    Next Article
    चौकी के पास दबंगों ने ट्रक चालक को पीटा:शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र में एमएसके रोड पर हुई घटना, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment