Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में गेहूं के खेत में लगी आग:10 बीघा फसल जलकर राख, किसानों ने की मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बन्दनडीह गांव में सोमवार दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घंटों की मेहनत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, विधाधर पांडेय, रूद्र प्रसाद पांडेय, हौसिल प्रसाद, देवी प्रसाद और दिनेश राम प्रसाद समेत कई किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। कुल मिलाकर लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रभावित किसान मुआवजे की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती की अनुमति नहीं मिली:महोबा में 12 ग्रामीण पाबंद, पूर्व मंत्री ने प्रशासन पर उठाए सवाल
    Next Article
    घर में झांकने के शक पर बुजुर्ग की हत्या:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर ली जान, बेटा-बहू और पत्नी भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment