Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में झांकने के शक पर बुजुर्ग की हत्या:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर ली जान, बेटा-बहू और पत्नी भी घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के खेसराहा थाना क्षेत्र के मदुवापुर गांव में 'घर में झांकने' के शक को लेकर हुए विवाद में 65 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया। इस घटना में मृतक का बेटा, पत्नी और बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आत्माराम (65) रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अपने घर के सामने सड़क पार कर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी बाल गोविंद और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आत्माराम पर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा पिता को बचाने पहुंचे पुत्र शशि कपूर वर्मा, पत्नी मुन्नी देवी और बहू पूजा देवी पर भी हमलावरों ने हमला किया। उन्हें भी पीटा गया, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल आत्माराम को परिजन खेसराहा के अस्पताल ले गए। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी ने घर में झांकने का आरोप लगाया मृतक के बेटे शशि कपूर वर्मा ने बताया कि इस घटना की वजह दिन में हुआ एक विवाद था। रविवार को उनकी मां मुन्नी देवी छत पर कुछ काम कर रही थीं। नीचे उतरते समय पड़ोसी बाल गोविंद और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की तरफ झांक रही थीं। इसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई थी। हालांकि, उस समय यह मामला शांत हो गया था, लेकिन रात में यह विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप आत्माराम की हत्या हुई। पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच भूसा उड़कर पड़ोसी के घर पहुंचने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि उस समय मामला ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन अंदर ही अंदर तनाव बना रहा, जो आखिरकार इस जघन्य वारदात का कारण बन गया। पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि बाल गोविंद, प्रकाश और सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि अन्य नाम सामने आते हैं, तो उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में गेहूं के खेत में लगी आग:10 बीघा फसल जलकर राख, किसानों ने की मुआवजे की मांग
    Next Article
    बुंदेली सेना ने चित्रकूट पुलघाट पर चलाया सफाई अभियान:चित्रकूट में लोगों से नदी में कचरा न डालने की अपील, DM से मरम्मत का अनुरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment