Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में पिकअप-ऑटो की टक्कर:हादसे में एक महिला की मौत, 13 लोग गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई राम नगर के पास एक पिकअप और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदौली निवासी 55 वर्षीय कलावती पत्नी श्याम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग अकबरपुर रेलवे स्टेशन से एक दरगाह जा रहे थे। वहीं, पिकअप में सवार लोग टांडा थाना क्षेत्र के भरहा निवासी अमित कुमार की बहन की शादी का सामान लेने शहजादपुर सिझौली जा रहे थे। पिकअप में अमित कुमार के साथ रक्षा राम, अरविंद और सूरज भी सवार थे। हादसे में घायल हुए पिकअप सवारों में चालक देवहट ईटहिया निवासी अरविंद पुत्र स्व. बखेडू राजभर, सिझौली निवासी अमित कुमार पुत्र धर्मराज, भरहा टांडा निवासी रक्षाराम पुत्र रामदीन और सूरज पुत्र श्याम लाल शामिल हैं। ऑटो रिक्शा में सवार घायलों में बिहार के बांका जिले के आपदाचक थाना रजवान निवासी मिस्टर खान पुत्र जलीलखान, चंदौली के सिसौरा थाना कंदवा निवासी नीलम पत्नी अविनाश विश्वकर्मा और उनके पति अविनाश पुत्र रामबृक्ष, असना थाना कंदवा जिला चंदौली निवासी श्याम प्यारे गुप्ता पुत्र बजनू गुप्ता और सरिता देवी पत्नी कन्हौया गुप्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पटना के शाहपुर जिले के उसरी शिकारपुर थाना निवासी राजू देवी पत्नी माधव चौहान और माधव पुत्र इंद्रदेव, तथा हंसवर कटोखर के हीरापुर थाना निवासी अली हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन भी घायल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    41 साल बाद जमीन विवाद में मिला कब्जा:19 साल में दायर किया था मुकदमा, 60 साल की उम्र में मिला हक
    Next Article
    ललितपुर में एनएच 44 पर अवैध कट बंद होंगे:सड़क दुर्घटनाएं रोकने, डीएम ने सुरक्षा अभियान प्रभावी बनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment