Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर इंजीनियरों से मारपीट:कोटेदार सहित 4 पर केस दर्ज, ईंट का टुकड़ा उठाकर मारने की कोशिश की थी

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के तिलकारपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर कोटेदार सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 9 अप्रैल को दोपहर करीब 4 बजे हुई, जब 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र-हंसवर के अवर अभियंता जयनाथ राम के नेतृत्व में तिलकारपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। इसी दौरान, कोटेदार आशाराम यादव ने अपने परिसर में मीटर लगाने का विरोध किया। उनके साथ चार अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। ईंट का टुकड़ा उठाकर मारने की कोशिश की विरोध के दौरान, आशाराम यादव ने एक ईंट का टुकड़ा उठाकर मीटर लगा रहे कर्मचारी पर हमला करने का प्रयास किया। कर्मचारी को बचाने के लिए अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार यादव आगे आए, जिस पर आशाराम यादव ने उन्हें धक्का दे दिया। उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत ने आशाराम यादव का हाथ पकड़कर अधिशाषी अभियंता का बचाव किया। जब अवर अभियंता जयनाथ राम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आशाराम यादव ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और ईंट का टुकड़ा लेकर उनकी ओर दौड़े। जयनाथ राम ने किसी तरह पीछे हटकर अपनी जान बचाई। SC-ST एक्ट में मुकदमा दर्ज अवर अभियंता जयनाथ राम की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार आशाराम यादव और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हंसवर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में रिटायर शिक्षक से 15 लाख की ठगी:मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर, पुलिस ने केस दर्ज किया
    Next Article
    कानपुर देहात में साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर:बुजुर्ग ने मौके पर तोड़ा दम, एक युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment