Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में सरयू में डूबा युवक:कम्हरिया घाट पर स्नान करते समय हादसा, SDRF तलाश में जुटी, अब तक सुराग नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में स्थित कम्हरिया घाट पर मंगलवार देर शाम सरयू नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। हादसे के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। डूबे हुए युवक की पहचान गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। प्रियांशु कम्हरिया घाट स्थित एक मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने आया था। मंगलवार शाम सूरज ढलने के बाद प्रियांशु सरयू नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन प्रियांशु का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, पर कोई सफलता नहीं मिली। राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि डूबे हुए युवक की तलाश के लिए SDRF टीम को बुलाया गया है। टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बाल कुंभ का आयोजन, 275 स्वयंसेवक शामिल:संघ के शताब्दी वर्ष पर देशभक्ति और खेलकूद गतिविधियां
    Next Article
    डंपर ने बाइक सवार को कुचला, सड़क पर बिखरे टुकड़े:अमेठी में टांडा-बांदा राजमार्ग पर हादसा, मांगलिक कार्यक्रम के लिए जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment