Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में दो बड़ी चोरियों में पुलिस ने लगाई एफआर:लाखों की चोरी का खुलासा नहीं हुआ, सीओ ने दोबारा विवेचना का आदेश दिया

    12 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाए जाने के बाद पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों रुपये की इन चोरी की घटनाओं का खुलासा न हो पाना स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली घटना बरियावन बाजार स्थित एक सोनार की दुकान में हुई थी। यहां चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली थी। दूसरी घटना मरैला गांव के निवासी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक अभिकर्ता के घर की है। इस मामले में भी चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। दोनों मामलों में पीड़ितों को उम्मीद थी कि पुलिस गहन जांच के माध्यम से चोरों का पता लगाएगी। हालांकि, लंबी जांच के बाद पुलिस ने एफआर लगाकर फाइलें बंद कर दीं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं में एफआर लगने का सीधा संदेश अपराधियों को जाता है कि वे आसानी से बच सकते हैं। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने बताया कि मामले में दोबारा विवेचना का आदेश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:इंदिरापुरम में पकड़ा गया, ज्वैलरी ठगी का खुलासा
    Next Article
    बकाया फीस के चलते स्कूल ने एडमिट कार्ड रोके:बरेली में तीन की 12वीं की परीक्षा छूटी, पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment