Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकाया फीस के चलते स्कूल ने एडमिट कार्ड रोके:बरेली में तीन की 12वीं की परीक्षा छूटी, पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लिया

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाष नगर स्थित सेंट एंड्रू स्कूल में 12वीं के तीन छात्रों की फीस बकाया होने के चलते प्रवेश पत्र नहीं दिए गए। इस वजह से तीनों बुधवार से शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देने से वंचित रह गए। पुलिस ने छात्रों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक मोहित चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सेंट एंड्रू स्कूल नाम का कोई भी संस्थान बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं है। इससे ये सवाल खड़ा हो गया कि आखिर ये छात्र किस संस्था के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे थे। स्कूल के प्रबंधक मोहित चंद्र ने दावा किया कि ये एक कोचिंग सेंटर है। अभिभावकों को बुलाने के लिए प्रवेश पत्र रोके गए थे। अब जांच का विषय ये भी है कि यदि वह कोचिंग सेंटर है, तो छात्रों का पंजीकरण किस अधिकृत विद्यालय के माध्यम से किया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल कार्यालय में ताला जड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दो बड़ी चोरियों में पुलिस ने लगाई एफआर:लाखों की चोरी का खुलासा नहीं हुआ, सीओ ने दोबारा विवेचना का आदेश दिया
    Next Article
    मथुरा में तीन जगहों पर तीन लोगों का सुसाइड:लटका मिला होमगार्ड और हाथरस के युवक का शव, तीसरे ने घर में की आत्महत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment