Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में दुकान में मारपीट का VIDEO:युवक से गाली-गलौज के बाद लात-घूसों से पीटा, पुलिस में शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दुकान के अंदर युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित ने अकबरपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 22 फरवरी को रात करीब 8:30 बजे हुई थी। पीड़ित कुणाल सिंह, जो इंद्रलोक कॉलोनी, अकबरपुर के निवासी हैं, उनकी पहितीपुर मार्ग पर बंधन मैरिज लॉन के पास एक डेयरी की दुकान है। कुणाल सिंह ने बताया कि घटना के समय नैतिक तिवारी, नैमिस तिवारी (दोनों इंद्रलोक कॉलोनी निवासी), साकिर (इमाम बाग निवासी) और फैसल एक साथ उनकी दुकान पर आए। आते ही उन्होंने कुणाल को भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और कथित तौर पर कहा, 'बहुत बड़ा नेता बन रहे हो'। जब कुणाल ने इस गाली-गलौज का विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसे लात-घूसों से बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। कुणाल के शोर मचाने और लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई:सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया, आदर्शों पर चलने का किया ऐलान
    Next Article
    सीतापुर में फल मंडी में पार्किंग विवाद पर हमला:धारदार हथियार से तीन घायल, एक लखनऊ रेफर, एक आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment