Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति में शामिल हुईं अनुप्रिया:सपा प्रमुख अखिलेश, डिंपल भी सदस्य, विकास कार्यों की निगरानी को मिलेगा बल

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश स्तर की इस महत्वपूर्ण समिति में उनका शामिल होना पूर्वांचल, विशेषकर मिर्जापुर के लिए अहम माना जा रहा है। समिति की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इसके उपाध्यक्ष हैं। यह समिति कुल 12 सदस्यों से बनी है, जिसमें सांसद डिम्पल यादव सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना है। यह समिति विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करने का कार्य करती है। समिति समय-समय पर बैठकें आयोजित कर विकास कार्यों की स्थिति का मूल्यांकन करती है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करती है। अनुप्रिया पटेल के इस समिति में शामिल होने से मिर्जापुर सहित पूरे पूर्वांचल के विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर अब प्रदेश स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सकेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समिति में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल कर सरकार ने विकास कार्यों को दलगत राजनीति से ऊपर उठाने का संदेश दिया है। इससे विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों को मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय मृतक इंद्रपाल सरोज के परिजनों से मिले:कौशांबी में बोले- भाजपा सरकार गरीब मजदूरों की जीविका से खिलवाड़ कर रही है
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीन के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी:आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पैसे वापस मांगने पर दे रहा था धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment