Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में युवक के मलाशय में फंसी प्लास्टिक बोतल:दो घंटे की सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान, हालत खतरे से बाहर

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में एक 32 वर्षीय युवक के मलाशय में करीब 500 ग्राम की प्लास्टिक बोतल फंस गई। असहनीय दर्द के बाद उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दो घंटे की सर्जरी कर उसकी जान बचाई। युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसने परिजनों को पेट दर्द की शिकायत बताई थी और वहां डॉक्टर से दवा भी ली, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे गांव ले आए। दर्द बढ़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे रिपोर्ट में युवक के मलाशय के अंदर प्लास्टिक की बोतल फंसी होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत भर्ती कर आपातकालीन सर्जरी का निर्णय लिया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बोतल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के दौरान आंत या मलाशय को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। युवक की हालत अब स्थिर है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक 'एनल इरोटिसिज्म' नामक मनो-यौन विकार से ग्रसित है। इस स्थिति में व्यक्ति असामान्य यौन उत्तेजना के कारण जोखिम भरा व्यवहार कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में मरीज अक्सर शर्मिंदगी के कारण इलाज में देरी करते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ऐसे मामलों में समय पर उपचार और परामर्श (काउंसलिंग) अत्यंत आवश्यक है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है और स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया:चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, अनुवादक को 25 हजार; देखिए लिस्ट
    Next Article
    आत्महत्या मामले में फरार आरोपी पर 25000 का इनाम:फतेहपुर में सरेंडर की फिराक में, पुलिस ने कोर्ट परिसर में बिछाया जाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment