Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिजीत बोले– भारत की राजनीति में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम का एजेंडा:बेरोजगारी चिंता का विषय, कॉकरोच जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

    23 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- पिछले 10-12 साल में देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर केंद्रित रही है। इससे रोजगार नहीं मिलेगा। सरकार की प्राथमिकताओं में बदलाव होना चाहिए। CJP फाउंडर रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अपने घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शाम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। दीपके ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा। बेरोजगारी भी देश का बड़ा मुद्दा है। आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। इससे पहले अभिजीत ने X पर पोस्ट कर लिखा था- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन काफी सफल रहा। 7,000 लोगों ने हिस्सा लिया। सरकार ने ट्रेलर देखा कि एकजुट होने पर 'कॉकरोच' क्या कर सकते हैं। बात अभी खत्म नहीं हुई है। अब यह आंदोलन पूरे देश में किया जाएगा। अभिजीत की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 मुख्य बातें… अभिजीत की X पोस्ट में लिखीं 4 बातें… 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदर्शन से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.21 करोड़ थी। 7 जून को दोपहर 3 बजे तक यह संख्या बढ़कर 2.27 करोड़ हो गई। X पर उनके 2.70 लाख फॉलोअर्स हैं। अभिजीत के सामने 3 बड़ी चुनौतियां कॉकरोच जनता पार्टी पर भास्कर के 2 कार्टून… CJI सूर्यकांत का बयान बना CJP के बनने की वजह CJP का जन्म चीफ जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं पर दिए एक बयान के बाद हुआ। दरअसल CJI सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने एक वकील की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने सीनियर एडवोकेट का दर्जा पाने मांग की थी। बेंच ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- समाज में पहले से ही पैरासाइट (परजीवी) हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं। इसके बाद 16 मई को अमेरिका से अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की। एक्स-इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 22 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन लगाई। इस पिटीशन में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन किया था। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… 1. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन:अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। 2011 इसी जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने आमरण अनशन से करप्शन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। तब नारे लगे थे- मैं भी अन्ना। इस बार आंदोलन का मकसद एजुकेशन सिस्टम में बदलाव है। नारा है- मैं हूं कॉकरोच। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। जंतर-मंतर पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं आई, लेकिन पहली बार पार्टी जमीन पर दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DU प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल:प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया
    Next Article
    राहुल बोले- 18 साल का सार्थक CBI से तेज निकला:CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की, ये नौजवानों की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment