Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA Bloc Meeting in Delhi | ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर होगी चर्चा, जानें कौन-कौन होगा शामिल

    3 hours from now

    1

    0

    आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक अहम बैठक होने जा रही है। इसमें विपक्षी दल गठबंधन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि गठबंधन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं और कुछ सहयोगियों के बीच मतभेद भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने बताया है कि 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है, जिससे यह हाल के महीनों में विपक्षी गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक बन गई है। यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन के कई सदस्य अपने-अपने राज्यों में चुनावी हार और अंदरूनी राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं।राष्ट्रीय राजधानी के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।इसे भी पढ़ें: Rajasthan Seed Scam | ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2.44 करोड़ कैश बरामद, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा पर उगाही रैकेट का आरोप कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है। रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आम आदमी पार्टी (आप) के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है। ‘आप’ पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है।इसे भी पढ़ें: Gorakhpur Pregnant Woman Death | प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है। इससे पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन की आधिकारिक बैठक जून, 2024 में हुई थी।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश: बच्ची से रेप के बाद हत्या कर किए टुकड़े, कोर्ट ने दोषी दंपति को 5 दिन में सुनाई सजा-ए-मौत
    Next Article
    Gorakhpur Pregnant Woman Death | प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment