Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 3662 अभ्यर्थी शामिल होंगे, DM-SP कर रहे निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। पहली पाली में कुल 3662 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जबकि पुलिस बल के साथ सादी वर्दी में भी कर्मियों को तैनात किया गया था। नकल या अनियमितता रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध था। परीक्षा अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीएसएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ओपीडी इंटर कॉलेज, श्यामलाल इंटर कॉलेज, एसएवी इंटर कॉलेज और अचलगंज सहित कुल 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रशासन ने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए। इन केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों की जानकारी, यातायात मार्ग और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। पहली पाली में कुल 3662 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जबकि पुलिस बल के साथ सादी वर्दी में भी कर्मियों को तैनात किया गया था। नकल या अनियमितता रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध था। परीक्षा अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीएसएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ओपीडी इंटर कॉलेज, श्यामलाल इंटर कॉलेज, एसएवी इंटर कॉलेज और अचलगंज सहित कुल 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।प्रशासन ने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए। इन केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों की जानकारी, यातायात मार्ग और अन्य वश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। लखनऊ की अभ्यर्थी बोलीं, एक साल से कर रही हूं तैयारी परीक्षा देने लखनऊ से उन्नाव पहुंची एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला प्रयास है और तैयारी को लेकर वह पूरी तरह आत्मविश्वास में हैं। यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि अपने साधन से आने के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं सरकार द्वारा पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने पर उन्होंने संक्षिप्त रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। आगरा समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आगरा, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर और अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उन्नाव पहुंचे। कई अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से कई घंटे पहले ही अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह स्वयं मॉनिटरिंग करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई थी, जो लगातार केंद्रों की निगरानी कर रहे थे। सहायता केंद्रों से मिली राहत दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने और यातायात संबंधी जानकारी देने के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि सहायता केंद्रों की वजह से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली और समय की बचत भी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू:तीन दिन में पचास हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी किस्मत, अभ्यर्थियों को सता रहा पेपर लीक का डर
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:मथुरा में 16 सेंटर्स बनाए गए, लड़कों के उतरवाए जूते,महिलाओं को बिना दुपट्टा के दी एंट्री, लखनऊ से हो रही निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment