Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM Card की छुट्टी! अब Aadhaar से होगा Cash Withdrawal, जानें AePS का पूरा Process

    13 hours ago

    1

    0

    इंटरनेट की दुनिया पर हर एक चीज डिजिटल होती जा रही है। भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार और नेशनल पेमेंट्स ऑफ इंडिया (NPCI) लगातार नई सुविधाएं लेकर आने वाली है। इन में से एक है आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS)। बता दें कि, शुरुआत में इस सिस्टम का यूज सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए किया गया था। अब यह ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।वर्तमान में AePS की मदद से लोग बिना डेबिट कार्ड और बैंक शाखा गए भी कई जरूरी बैकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक पहचान के जरिए नकद निकासी, बैलेंस चेक, पैसा जमा करने और फंड ट्रांसफर जैसी समस्याएं सुविधाएं उपलब्ध हैं। AePS क्या है?असल में AePS एक बैंक-आधारित डिजिटल भुगतान और बैकिंग प्रणाली है, जिसे NPCI संचालन करता है। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य खासतौर पर उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है, जहां बैंक शाखाओं की पहुंच सीमित है। गौरतलब है कि बैंकों द्वारा नियुक्त बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) माइक्रो एटीएम के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। दूसरी ओर, छोटे दुकानदार BHIM Aadhaar Pay की मदद से ग्राहकों से आधार बेस्ड भुगतान भी स्वीकार कर पाएंगे।जानें इसकी सुविधाएंAePS का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपका आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। इसकी सुविधा के जरिए ग्राहक अपना बैंक बैलेंस देख पाएंगे, नकद निकासी भी कर सकते हैं, खाते में पैसे जमा कर सकते हैं और एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि भेज पाएंगे। वही, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।AePS से बैंकिंग सेवा कैसे लें?यदि आपका आधार कार्ड पहले से ही बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो आप किसी भी माइक्रो ATM, बैंकिंग कियोस्क या AePS टचपॉइंट पर जा सकते हैं। वहां मौजूद ऑपरेटर को बताना होगा कि आपको कौन-सी सेवा चाहिए।फिर आधार नंबर दर्ज करें और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है। पहचान सत्यापित होने के बाद बैंक खाते की जानकारी दर्ज की जाती है। जैसे कि आपको नकद निकासी का ऑप्शन चुनना हो, तो राशि तुरंत मिल जाता है। अन्य सेवाओ के लिए ट्रांजैक्शन की रसीद प्रदान की जाती है।बिना एटीएम के निकाले पैसेअब AePS की मदद से बिना किसी एटीएम कार्ड के भी माइक्रो ATM या बैंकिंग एजेंट के जरिए नकद निकासी की जा सकती है। इसके लिए सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक सत्यापन की जरुरत होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ohio Festival में गोलियों की तड़तड़ाहट से जश्न बना मातम, Gun Violence में 12 लोग बुरी तरह घायल
    Next Article
    सुलझ गई DU की महिला प्रोफेसर के मर्डर की गुत्थी, कोलकाता से कपल गिरफ्तार, हैरान कर देगी हत्या की वजह

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment