Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी का अनकट VIDEO:महिला पुलिस फ्लाइट में घुसी; CJP लीडर बोले- हम डरते नहीं, हाथ पकड़कर निकाला

    10 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। फ्लाइट के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी दीपके और CJP के दूसरे नेताओं को हिरासत में लेते दिख रही हैं। दो मिनट के वीडियो में क्या-क्या हुआ… वीडियो में दीपके कहते सुनाई देते हैं, “आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। हमें फ्लाइट में ही हिरासत में लिया जा रहा है। ऐसा तो कभी इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था। यह तानाशाही है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं।” दीपके पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “आओ, हमें गिरफ्तार कर लो। हम गिरफ्तार होने ही आए हैं। मैं आपसे डरता नहीं हूं। हम गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।” इस पर एक पुलिसकर्मी जवाब देती हैं, “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। सर, कृपया कॉपरेट करें।” इसके बाद दीपके और फ्लाइट में बैठे उनके साथियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। दीपके ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। फ्लाइट में महिला पुलिसकर्मी आगे खड़ी थीं। दीपके ने उनसे कहा, “आप लोग फ्लाइट में कैसे आ गए?” वहीं, पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने के लिए कहती रहीं। आशुतोष और दीपके ने पुलिस से पुरुष पुलिसकर्मियों को आगे करने के लिए कहा। इस पर महिला पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने का अनुरोध करती रहीं। आशुतोष और सौरभ दास के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दीपके को बाहर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दीपके ने हाथ जोड़कर कहा, “मुझे अपना फोन तो लेने दीजिए। मैं अपना बैग ले लूं। मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं।” इसके बाद पुलिस दीपके और उनके साथियों को फ्लाइट से बाहर ले गई। इस दौरान दीपके कहते सुनाई दिए, “कौन-सी जेल में डालोगे? राजस्थान की? NSA या UAPA, जो लगाना है लगाओ।” -------------- ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, टॉप लीडर हिरासत में:38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, दिल्ली सील; 7 पॉइंट्स में CJP को रोकने की रणनीति
    Next Article
    124 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स बोले- चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा रखें:हमने धांधली का वह दौर देखा है, जब बूथ कैप्चर करने लोग कट्‌टा लेकर आते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment