Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैजुल्लागंज-दाउदनगर में बाढ़ प्रभावितों से मिले नगर विकास मंत्री:एके शर्मा ने भोजन, स्वच्छ पेयजल और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएं जानने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और जरूरत का सामान उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। राहत शिविरों में चिकित्सा सुविधाओं की जांच मंत्री ए.के. शर्मा ने बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि शिविरों में जरूरी दवाइयां और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि बीमार लोगों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया। प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रहकर हालात की निगरानी करें और लोगों को सहायता पहुंचाने में तेजी दिखाएं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए 67,172 मतदाता:22 मतदान केंद्रों पर 90 मतदेय स्थल, कई क्रिटिकल और संवेदनशील
    Next Article
    देवरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने घाटों का निरीक्षण किया, भटनी-भाटपाररानी में ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment