Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में दो स्कूलों में हुए हमलों के बाद और अधिक हिंसा को रोकने के प्रयासों के तहत देश भर से 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है और लगभग 50,000 स्कूलों की जांच की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में स्कूलों में हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत और बच्चों सहित कई लोगों के घायल होने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई।इस दौरान कुछ स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं, कई अभिभावकों ने बच्चों को घर पर रखा और शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। मध्य पोलैंड के माजोविया प्रांत स्थित एक व्यावसायिक स्कूल के 19 वर्षीय छात्र ने बुधवार को धारदार हथियार से साथी छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों पर हमला कर दिया था। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए।हमले के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसे पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अगले दिन, इसी प्रांत में 15 वर्षीय एक लड़के द्वारा अपने पूर्व स्कूल में चाकूबाजी करने की घटना सामने आई जिसमें एक कर्मचारी की हत्या कर दी गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार रात तक अभिभावकों के ऑनलाइन समूहों और मुख्यधारा के मीडिया में ऐसी अफवाहें फैलने लगी थीं कि ये दोनों हमले सुनियोजित थे और शुक्रवार को भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।शुक्रवार को होने वाली घटनाओं के डर से इस दिन को ‘ब्लडी फ्राइडे’ यानी ‘खूनी शुक्रवार’ कहा जाने लगा था। पोलैंड में शुक्रवार को एहतियातन 59 स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गईं। इनमें ज्यादातर स्कूल माजोविया प्रांत के थे, जहां राजधानी वारसॉ स्थित है।स्कूलों के निदेशक ने सुरक्षा बढ़ाने के उपायों की जानकारी देते हुए संदेश भेजे। इनमें प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और छात्रों के बैग की जांच जैसे कदम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?
    Next Article
    अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment